🌼 जन्मशताब्दी संकल्प अभियान 🌼 "हर गाँव में गायत्री महायज्ञ — माता जी को सच्ची श्रद्धांजलि" परम वंदनीया माता जी भगवती देवी शर्मा, अखण्ड दीप एवं गुरुदेव के साधना की जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर उनके तप, त्याग, सेवा, संस्कार और नारी जागरण के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी का पावन दायित्व है। आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी एक दृढ़ संकल्प लें कि माह अक्टूबर से पूर्व अपने-अपने गाँव में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन कर माता जी के प्रति अपनी भावांजलि को कर्मांजलि में परिणत करेंगे। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार निर्माण, संस्कार जागरण, व्यसनमुक्ति, नारी सम्मान और युग निर्माण के विचारों को प्रत्येक गाँव तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बने। हमारा संकल्प— > "जन्मशताब्दी वर्ष में एक भी गाँव ऐसा न रहे, जहाँ माता जी का संदेश और गायत्री महायज्ञ का प्रकाश न पहुँचे।" 🌺 एक गाँव – एक महायज्ञ 🌺 एक महायज्ञ – एक संस्कारित समाज 🌺 एक संस्कारित समाज – एक उज्ज्वल भारत संकल्पित गाँवों की सूची: 1. सायर ( सत्यजीत भाई) --- 2. सिजवाही (राज सिंह भाई) --- 3. लरौंद --- 4. पाटनपुर --- 5. पढ़ोरी --- उक्त के क्रम में गायत्री शक्तिपीठ मौदहा हमीरपुर उ0प्र0 की युवा मंडल की बहनों द्वारा पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न कराया साथ ही नशा मुक्त संकल्प कराया इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ मौदहा के व्यवस्थापक श्री रघुराज पाल एवं युवा मंडल की टीम एवौ ग्राम प्रधान व ग्रामवासी उपस्थित रहे "संकल्प से सिद्धि, यज्ञ से संस्कृति, संस्कार से स्वर्णिम भविष्य।" 🙏🕉️