वृक्ष गंगाअभियान अखिल विश्व गायत्री परिवार का एक प्रेरणादायी जन-अभियान है, जिसमें वृक्षों को पुत्र अथवा मित्र के रूप में स्वीकार कर उनके रोपण, संरक्षण एवं पालन-पोषण का संकल्प लिया जाता है। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और प्रकृति के प्रति आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देता है।