गायत्री तीर्थ - शान्तिकुञ्ज
साधना की प्रचण्ड ऊर्जा एवं विशुद्ध लोकमंगल की भावना के प्रभाव से शान्तिकुञ्ज ऐसी सिद्धभूमि है, जहाँ आने वाला हर व्यक्ति ऊर्जा, उमंग-उत्साह और सकारात्मक सोच से भर जाता है और अपने आपको बदला हुआ अनुभव करता है। करोड़ों लोगों के विशाल गायत्री परिवार का अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय शान्तिकुञ्ज, समाज में फैली अवांछनीयता को मिटाकर ‘मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण’ के परम पवित्र लक्ष्य के प्रति समर्पित है।