।।साप्ताहिक व्यसनमुक्ति अभियान।। ✍🏿युवा प्रकोष्ठ कटिहार, अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में चलाए जा रहे, साप्ताहिक व्यसनमुक्ति अभियान के अंतर्गत मध्य विद्यालय, बुद्धिनगर, प्राणपुर में छात्र-छात्राओं के बीच व्यसन के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें व्यसन से दूर रहकर स्वस्थ, संस्कारित एवं रचनात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य शिक्षणकर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय द्वारा इस महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान में मिला सहयोग एवं सहभागिता अत्यंत सराहनीय रहा। युवा प्रकोष्ठ कटिहार, अखिल विश्व गायत्री परिवार!