रामेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष व श्रीराम संस्कारशाला संचालक श्री बलराम वर्मा की पुत्री गौरी राजपूत का 15वा जन्मदिन आधुनिकता से दूर पूरी तरह से आध्यात्मिक स्तर पर धूमधाम से मनाया गया जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ गायत्री परिजनों की उपस्थिति में दीप यज्ञ कर गायत्री मंत्रों के उच्चारण के साथ मनाया गया कार्यक्रम में लगभग पांच दर्जन लोग उपस्थित रहे सभी ने अपना आशीर्वाद बेटी गौरी को दिया कार्यक्रम का संचालन श्री सुरेश कुमार शर्मा जी ने किया एवं आचार्य श्रीमती बिंदेश्वरी जी सहायक के रूप में सहयोग किया कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसाद वितरण कर किया गया।