उन्नाव जिले के भगवंत नगर स्थित रामेश्वर मंदिर धाम में संचालित श्रीराम संस्कारशाला में सभी बच्चों के जन्मदिन को परम पूज्य गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी और गायत्री माता के सूक्ष्म संरक्षण में आध्यात्मिक परिपाटी के साथ सम्पन्न किया जाता है जिसमें गायत्री मंत्रोच्चार के साथ अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद परिजनों द्वारा प्रदान किया जाता है।