गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ दुगावां में दिनांक 26.07.2026 से आयोजित ०४ दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ बाल संस्कारशालाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। जिसमे 08 संस्कारशालाओं के 70 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा वैदिक मंत्रों, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, व्यसन मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण, प्रज्ञा गीतों आदि शानदार प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गई तत्पश्चात दिया लखनऊ के युवा साथियों द्वारा प्रज्ञा गीतों की भजन संध्या की गई जिसका बच्चों ने भाव विभोर होकर श्रवण किया। उपस्थित अभिभावकों द्वारा बाल संस्कारशालाओं को सशक्त करने का संकल्प लिया गया । बच्चों को उनकी सुंदर प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया गया ।