*गायत्री चेतना केंद्र पत्थलगांव प्राणप्रतिष्ठा दिवस* गायत्री चेतना केंद्र पत्थलगांव प्राण प्रतिष्ठा के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 12 घंटे का अखंड जाप एवं सायंकालीन दीप महायज्ञ के साथ प्राण प्रतिष्ठा वर्ष मनाया गया जिसमें युवा प्रकोष्ठ के युवा भाइयों द्वारा दीप यज्ञ का संचालन किया गया युवा प्रकोष्ठ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले *जगदीश प्रसाद यादव दिल राम भगत अक्षत कुमार चंदेल जी* के द्वारा दीप यज्ञ वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न किया गया तथा हम सब प्रतिवर्ष ऐसे ही हर्ष उल्लास के साथ प्राण प्रतिष्ठा वर्ष मनाया करेंगे ऐसे विचार किया गया और आगामी कार्यक्रम पत्थलगांव में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अप्रैल में संपन्न होना है इसके बारे में जगदीश प्रसाद यादव ने सभी को यह संदेश दिए की 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ अखिल विश्व गायत्री परिवार पत्थलगांव के साथ जिले के सभी परिजनों का यज्ञ है और इस यज्ञ में सभी को अपना तन मन धन सामर्थ प्रतिभा के साथ गुरु कार्य में जुट जाना है और 108 कुंडली गायत्री महायज्ञ को सफल बनाना है।🙏