अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई युवा प्रकोष्ठ गिरिडीह के द्वारा चेरवा ग्राम मे छठ पर्व की पूर्व बेला पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमे सर्वप्रथम स्वच्छता जनजागरूकता संदेश रैली निकाल कर लोगो को स्वच्छता के प्रेरणाओ को ह्रदयंगम कराया गया।गुरूदेव रचित सुर्य ष्ठी साहित्य और गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिका वितरित किए गए। छठ घाटो पर पडे बेकार कपडे,प्लास्टिक तथा अन्य बेकार पदार्थ हटाए ग ए।JCB मशीन और ट्रेक्टर द्वारा छठ घाटो का निर्माण किया गया।गड्ढे का समतलीकरण किया गया।इस कार्य मे युवा मंडल के जयराम यादव ,दिनेश यादव,राजेश यादव,जिला युवा समन्वयक अनिल कुमार और ग्रामीणो का सहयोग सराहनीय रहा।