उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के सुमेरपुर ब्लाक भगवान नगर में रामेश्वर युवा मंडल की ओर से चलाई जा रही बाल संस्कारशाला में प्रत्येक बच्चे को माता गायत्री के मंत्र से जोड़कर एवं गुरु जी के साहित्य से जोड़कर उनको उनके जीवन के नैतिक मूल्य का ज्ञान दिया गया । जिसमें समय-समय पर मंत्र जाप मौन साधना हवन यज्ञ पुरस्कार एवं अन्य आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में संस्कार देने का कार्य मां गायत्री की कृपा से सदैव किया जाता रहा है और यह सिलसिला आजीवन तक अनवरत चलता रहेगा यही कामना और यही धर्म मानकर सदैव करते रहेंगे ।