बालोद जिले के युवा मण्डल के 60 भाई-बहन,महिला मंडल के 62 दीदी और प्रज्ञा मण्डल के 70 परिजनों ने नवरात्रि मे 24000 मन्त्र जप का लघु अनुष्ठान सम्पन्न किया.अन्य भाई बहन भी यथा शक्ति 11 माला प्रतिदिन जप किए. पूर्णाहुति के दिन विभिन्न स्थानों मे बहुत ही उत्साह के साथ 1, 3 या 5 कुण्डीय यज्ञ, संस्कार (पुंसवन, दीक्षा, विद्यारंभ, जन्मदिवस), कन्या भोज सम्पन्न हुआ। आगामी योजनाएँ बनी, रचनात्मक कार्यों के संकल्प के साथ प्रत्येक साधक न्यूनतम 2 नए पत्रिका के सदस्य बनाने को संकल्पित हुए ।