उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के भगवंत नगर कस्बे में रामेश्वरम युवा मंडल द्वारा संचालित श्रीराम संस्कारशाला में छात्र ऋषिराज के जन्मदिवस को एक अलग परिपाटी आधुनिकता से दूर परिवेश में गुरूजी के सानिध्य में मनाया गया दिनांक 28 अगस्त 2026 को श्रावण मास का अंतिम दिन राखी के त्यौहार की खुशी और ऋषिराज के जन्मदिन की त्रिवेणी की प्रारंभिक प्रक्रिया सुबह 4:00 से प्रारंभ हुई जिसमें सभी परिजनों ने स्नान ध्यान कर श्री रामेश्वर शिव मंदिर में सपरिवार द्वारा 108 शिव महामंत्र के उपरांत एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ कर ऋषि राज के जन्मदिन को मनाया गया कार्यक्रम में ऋषि राज के माता-पिता बुआ चाचा आजी दीदी एवं भाई बहन सभी ने हर्षपूर्वक भाग लिया और सभी ने ऋषिराज के उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया।