अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित बाल संस्कारशालाओं के संचालकों का प्रेरणादायी समागम सम्पन्न लखनऊ। बाल संस्कारशालाओं के प्रभावी संचालन, गुणवत्ता संवर्धन एवं विस्तार के उद्देश्य से बाल संस्कारशाला संचालकों का एक भव्य एवं प्रेरणादायी समागम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आदरणीय गोपाल ओझा जी (भाई साहब) का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए सभी प्रतिभागियों ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस समागम में लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 40 बाल संस्कारशाला संचालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान संस्कारशालाओं के नियमित संचालन, बच्चों में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के विकास, गुणवत्ता वृद्धि तथा प्रत्येक गली-मोहल्ले तक संस्कारशालाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। संचालकों ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए, जिनसे बाल संस्कारशाला अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की दिशा में उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने बाल संस्कारशालाओं को समाज निर्माण का सशक्त माध्यम बताते हुए इनके निरंतर विस्तार एवं सुदृढ़ संचालन का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में इंद्रेश मिश्र, संचालक, वशिष्ठ बाल संस्कारशाला द्वारा सभी संस्कारशाला संचालकों के प्रति उनके अमूल्य सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।