अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ खगड़िया के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, युवा-युवती एवं महिला मंडल द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं एवं बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बाल लीलाओं, गीता के संदेश तथा धर्म, प्रेम और कर्मयोग पर आधारित नृत्य, नाट्य एवं आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व मानव जीवन को कर्तव्यनिष्ठा, सदाचार, आत्मविश्वास एवं लोकमंगल की दिशा में अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उनके द्वारा प्रदत्त गीता का संदेश आज भी मानवता के लिए पथप्रदर्शक है। इस अवसर पर प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन की झलक प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं युवाओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण ने प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ाया। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, खगड़िया (बिहार)