वंदनीया माताजी जन्म शताब्दी महोत्सव का आयोजन 2026 वंदनीया माताजी की पावन जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में गुजरात के भावनगर जिले में बाल संस्कार शाला "गायत्री आरासुरधाम" में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं सभी बालकों को पूज्य गुरुदेवका बाल साहित्य और पैंसिल पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने माताजी के जीवन, संस्कारों और भारतीय संस्कृति विषय पर सुंदर चित्र बनाकर अपनी श्रद्धा और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, कला और माताजी के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना रहा।