🌱*131वाँ सप्ताह–साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान*🌱 दिनाक:- 05/07/2026 ✊🏾 *संकल्प से लक्ष्य तक न रुकेंगे कदम।* *युवा प्रकोष्ठ कटिहार के भाइयों का ये है वचन* 🍁 *वृक्षारोपण के महत्व के बारे में हम सभी भली-भांति जानते हैं। बचपन से ही विद्यालयों में हमें यह सिखाया जाता रहा है कि पेड़ हमारे जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं।* 🍀 *लेकिन वास्तविकता यह है कि बहुत कम लोग ही इस ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं। अधिकांश लोग अपने दैनिक जीवन की व्यस्तताओं में इतने उलझे हुए हैं कि यह भूल जाते हैं कि पर्याप्त पेड़ों के बिना मानव जीवन का भविष्य सुरक्षित नहीं है।* 🏵 आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है कि हम वृक्षारोपण के महत्व को समझें और इस दिशा में सक्रिय योगदान दें। इसी उद्देश्य को लेकर *अखिल विश्व गायत्री परिवार* की युवा इकाई *युवा प्रकोष्ठ, कटिहार* के भाइयों द्वारा साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत *131वाँ सप्ताह* सफलतापूर्वक मनाया गया। 🌿 *हम सभी जानते हैं, कि आज दिल्ली और अन्य शहरों में प्रदूषण का स्तर अत्यधिक बढ़ रहा है और आने वाले समय में यही स्थिति अन्य शहरों की भी हो सकती है। यदि अभी से ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसका गंभीर प्रभाव हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ेगा।* ☘️ *इसलिए हम सभी का दायित्व है कि न केवल स्वयं पेड़ लगाएँ, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए जागरूक भी करें।* आइए, मिलकर हरियाली बढ़ाएँ और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें। युवा प्रकोष्ठ कटिहार गायत्री शक्तिपीठ मिरचाईबाड़ी कटिहार