बारां 18 अक्टूबर, गायत्री परिवार दिया राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान (वृक्षगंगा अभियान) के तहत खेल बैडमिंटन हॉल के पीछे खेल संकुल बारां में ने वृक्षारोपण किया, जिसमें दिया गायत्री परिवार, राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के सदस्यों एवं प्रकृति मित्रों ने भाग लिया। इसके तहत नीम,करंज, पारस पीपल, भद्राक्ष, चुरेल,इमली आदि के लगभग 25 पौधे लगाए। अभियान से जुड़े शंकरलाल सेन व मुकेश सोनी ने बताया कि नए वृक्षारोपण के साथ पुराने पौधों की देखभाल भी आवश्यक हैऔर है , ऐसे अभियानो द्वारा इसकी निरंतरता बनी रहती है। वृक्षारोपण अभियान से जुड़े पुष्पदयाल मीणा एवं अब्दुल गफ्फार खान ने बताया कि अगले चरण में विभिन्न तरह के और पौधे मियावाकी(जंगली रूप में सघन/पास पास)पैटर्न पर और लगाए जाएंगे। पराग वारा एवं धर्मराज योगी ने बताया कि आज के इस पुण्य कार्य में कपिल सोनी,मनोहर नागर, शशांक नंदवाना,पराग वारा,आदित्य जैन,पुष्पदयाल मीना, अब्दुल गफ्फार खान, मुकेश सोनी, शंकर लाल सेन, धर्मराज योगी,डॉ.मुकेश मीणा आदि की भागीदारी रही।