132वें सप्ताह का वृक्षारोपण अभियान🌳 दिनांक= 11/07/2026 एक पेड़ – एक जीवन, हर सप्ताह – हरित भारत ☘️ देश के प्रत्येक विद्यालय और महाविद्यालय का प्रत्येक छात्र यदि युवा प्रकोष्ठ कटिहार, अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरह प्रत्येक सप्ताह वृक्षारोपण अभियान में सहभागी बने, तो हम लाखों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक परिवर्तन ला सकते हैं। 🍁 हम सभी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व, स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए केवल वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। 🍁 इसी संकल्प के साथ आज 132वें सप्ताह के अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय, सिसिया (कटिहार) के प्रांगण में 51 पेड़ का सफलतापूर्वक वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों ने "वृक्ष लगाएंगे, वृक्ष बचाएंगे"तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। ☘️आइए, हम सभी मिलकर हर सप्ताह कम-से-कम एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। 🙏 सधन्यवाद ✊ युवा प्रकोष्ठ, कटिहार गायत्री शक्तिपीठ मिरचाईबाड़ी कटिहार