✍🏿युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार, कटिहार द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान के तहत दिनांक 8 अगस्त 2026, दिन शनिवार को 136वें सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह का मुख्य अभियान मध्य विद्यालय बुद्ध नगर के प्रांगण में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।अभियान के दौरान युवा प्रकोष्ठ के स्वयंसेवकों, गायत्री परिजनों और विद्यालय परिवार के सहयोग से विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। साथ ही उपस्थित बच्चों को इन पौधों की देखरेख और उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। हर शनिवार, अनवरत युवा प्रकोष्ठ द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की प्रेरणा से कटिहार को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का यह संकल्प पिछले 136 हफ्तों से बिना रुके लगातार जारी है। प्रत्येक शनिवार को युवा टोली किसी न किसी सार्वजनिक स्थान, विद्यालय या धार्मिक परिसर का चयन कर वहां सघन वृक्षारोपण करती है।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे, इस पुनीत कार्य में बुद्ध मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी ने गायत्री परिवार के इस 'तरु पुत्र' अभियान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।