Intro Login
Youth Cell
Home Movements Reels News E-Library Downloads

Gallery

All Galleries युवा जागृति अभियान/DIYA युवा जागृति अभियान/DIYA बाल संस्कारशाला बाल संस्कारशाला वृक्ष गंगा अभियान वृक्ष गंगा अभियान व्यसन मुक्ति अभियान व्यसन मुक्ति अभियान निर्मल गंगा जन अभियान निर्मल गंगा जन अभियान माँ की संस्कारशाला माँ की संस्कारशाला गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान

Movements

युवा जागृति अभियान/DIYA युवा जागृति अभियान/DIYA बाल संस्कारशाला बाल संस्कारशाला वृक्ष गंगा अभियान वृक्ष गंगा अभियान व्यसन मुक्ति अभियान व्यसन मुक्ति अभियान निर्मल गंगा जन अभियान निर्मल गंगा जन अभियान माँ की संस्कारशाला माँ की संस्कारशाला गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान View All Movements
एक दिवसीय युवा चेतना शिविर सम्पूर्ण सामग्री
महत्वपूर्ण घोषणा

एक दिवसीय युवा चेतना शिविर सम्पूर्ण सामग्री

वृक्ष गंगा अभियान की गतिविधि/समाचार भेजें
महत्वपूर्ण घोषणा

वृक्ष गंगा अभियान की गतिविधि/समाचार भेजें

व्यसनमुक्ति का संकल्प पत्र भरें
महत्वपूर्ण घोषणा

व्यसनमुक्ति का संकल्प पत्र भरें

137th week of #plantation

137th week of #plantation
137th week of #plantation
गतिविधि आंकड़े एवं विवरण (Activity Statistics & Details)
कुल लगाए गए पौधे
11
कितने युवा प्रतिभागी शामिल हुए?
2

साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान का 137वाँ सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न ☘️अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई युवा प्रकोष्ठ कटिहार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार चलाए जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान का 137वाँ सप्ताह इस रविवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सप्ताह का वृक्षारोपण कार्यक्रम आर्मी कैंप, सिरसा, कटिहार के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहाँ अभियान के अंतर्गत 11 पौधों का रोपण किया गया। 🍁 आज जिस तेजी से पेड़ों की संख्या कम हो रही है और पर्यावरणीय चुनौतियाँ बढ़ रही हैं, ऐसे समय में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का संकल्प ले, तो आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज और पर्यावरण पर दिखाई देगा। युवा प्रकोष्ठ कटिहार का यह साप्ताहिक अभियान इसी विचार को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास है कि वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उसकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। एक छोटा-सा पौधा आने वाले समय में छाया, फल, शुद्ध हवा और जीवनदायिनी प्रकृति का आधार बन सकता है। 🍁 इस अवसर पर सभी से आह्वान किया जाता हैं कि वे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करें और अपने जन्मदिन, वर्षगाँठ अथवा किसी विशेष अवसर को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाएँ। ☘️ आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा लगाए, हर पौधे की नियमित देखभाल करे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा एवं सुरक्षित भविष्य बनाए।

1 0 comments · 65 views
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Join WhatsApp Channel