☘️ अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई युवा प्रकोष्ठ कटिहार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार चलाए जा रहे साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान का 138वाँ सप्ताह इस रविवार सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ☘️इस सप्ताह का वृक्षारोपण कार्यक्रम रेलवे कॉलोनी, कटिहार के प्रांगण में आयोजित किया गया, जहाँ अभियान के अंतर्गत 1 पीपल का पौधा रोपित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश। युवा प्रकोष्ठ कटिहार का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ते हुए समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और वृक्ष संरक्षण की भावना विकसित करने का प्रयास कर रहा है।