दिनांक : 30 अगस्त 2026 ☘️ अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई युवा प्रकोष्ठ कटिहार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार चलाया जा रहा साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान निरंतर आगे बढ़ते हुए अपने 139वें सप्ताह में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 🌱 इस सप्ताह का वृक्षारोपण कार्यक्रम दलन, कटिहार में आयोजित किया गया, जहाँ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। 🌿 युवा प्रकोष्ठ कटिहार का यह निरंतर प्रयास समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, वृक्षों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। 🌳 आइए, हम सभी संकल्प लें—अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ, उनकी नियमित देखभाल करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण करें। 🌱 “साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम।” 🌳 “एक वृक्ष—सौ पुत्र समान।” ✨ संकल्प से लक्ष्य तक, नहीं रुकेगा कदम। युवा प्रकोष्ठ कटिहार गायत्री शक्तिपीठ, मिरचाईबाड़ी, कटिहार