अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ कटिहार के तत्वावधान में वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मनिया, कटिहार में वृक्षारोपण करते हुए अभियान का 140वाँ सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान जाबुन के पौधे का रोपण किया गया।