अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई, युवा प्रकोष्ठ कटिहार के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का 142वाँ सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 📍स्थान: प्लस टू हाई स्कूल, खेरिया कोढ़ा कटिहार इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर 31 वृक्षों का पौधारोपण किया गया। विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जागरूक किया गया। 🌱विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएँ और उसकी नियमित देखभाल भी करें। उन्हें बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 🌳एक वृक्ष, सौ पुत्र समान "साँसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएँ हम।