जतारा रेंज परिक्षेत्र के अंतर्गत आलपुर वन्य क्षेत्र में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ एवं वन विभाग के समन्वय से एक पेड़ माताजी के नाम से 501 पौधों का तरु रोपण किया गया एवं युवाओं ने वृक्ष गंगा अभियान के तहत रैली निकाल कर ग्राम तीर्थ यात्रा कर पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। उपजोन प्रतिनिधि दिलीप कटारे, के पी शर्मा, जिला प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, मुख्य ट्रस्टी महेश कुमार बादल, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस अभियान को सफल बनाने में काफी संख्या में युवाओं ने अभियान में भाग लिया।