बालोद जिले मे मासिक जन्मशताब्दी ग्राम तीर्थ प्रवज्या चल रहा है. इसी तरताम्य मे ब्लॉक डौडी लोहारा के 80 ग्राम मे यह अभियान संपन्न हुआ. जिसमे प्रयाज हेतु 1 माह पूर्व गोष्ठी, ग्राम चयन, टोली निर्माण, प्रशिक्षण का क्रम हुआ. तत्पश्चात 24 व 25 अक्टूबर को कुल 50 टोली और 110 समयदानी परिजन (युवा, महिला, वरिष्ठ ) एवं आयोजक मंडल के सहयोग से 80 गाँव मे गली भ्रमण दीपयज्ञ तथा प्रातः प्रभात फेरी और 1 कुण्डीय यज्ञ, संस्कार हुआ. माताजी का जन्मशताब्दी सन्देश और रचनात्मक कार्य जैसे बाल संस्कार शाला, नशामुक्त अभियान, नारी जागरण, युवा जागरण का सन्देश दिया गया.