बालोद जिले में मंडल को संगठित करने एवं जन्म शताब्दी का संदेश देने, रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रत्येक महीने एक ब्लॉक को चयन करके जिले भर के युवा, महिलाएं और कार्यकर्ता मिलकर के गांव में जाकर दीप यज्ञ और यज्ञ कर रहे हैं साथ ही उन्हे मंडल में जोड़ रहे हैं और मंडल को संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है । अभी प्रथम चरण में ब्लॉक की 51 गांव में ग्राम तीर्थ प्रवज्या की गई और बहुत ही शानदार सफलता प्राप्त हुई । आने वाले समय में जिले के सभी ब्लॉकों के 700 गांव तक जन्म शताब्दी का संदेश एवं मंडल सशक्तिकरण और माताजी के संदेश को पहुंचाने का प्रयास करेंगे। रचनात्मक कार्यों में बाल संस्कार शाला, वृक्षारोपण, व्यसन मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान आदि पर संदेश दिया गया