नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर वशिष्ठ बाल संस्कारशाला के बच्चों को नवरात्रि का महत्व, नौ दुर्गाओं के नाम, उपवास का लाभ आदि बताया गया । बच्चों द्वारा प्रज्ञागीत का अभ्यास किया गया और नवरात्रि में प्रतिदिन १२ बार गायत्री चालीसा कर ९ दिन में १०८ चालीसा का अनुष्ठान करने का संकल्प लिया गया ।