डॉ चिन्मय पंडया, प्रतिकुलपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज, हरिद्वार द्वारा लखनऊ में आयोजित शिक्षक गरिमा कार्यशाला में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा लखनऊ में संचालित बाल संस्कारशालों के प्रतिनिधि बच्चों एवम उनके संचालकों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। बाल संस्कारशाला समूह की श्रीमती निष्ठा रस्तोगी एवं इंद्रेश मिश्रा द्वारा आदरणीय चिन्मय भैया को लखनऊ में संचालित 54 बाल संस्कारशालाओं की विभिन्न गतिविधियों से संबंधित एल्बम भेंट किया गया।