नीरपुर, खगड़िया (बिहार)। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ खगड़िया के युवाओं द्वारा नीरपुर की धरती पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। तेज वर्षा, आंधी-तूफान तथा तमाम चुनौतियों के बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम की सफलता के पीछे युवा प्रकोष्ठ के युग निर्माणी भाइयों का कई दिनों का अथक परिश्रम रहा। दिन-रात जुटे युवाओं की सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति ने सभी बाधाओं को पार करते हुए आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर 500 से अधिक भाई-बहनों ने देवस्थापना के साथ दैनिक गायत्री साधना एवं नियमित स्वाध्याय को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ खगड़िया के मुख्य युवा संयोजक आदरणीय अमित भैया के मार्गदर्शन में युवाओं ने जीवन निर्माण के सूत्रों को समझा तथा उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया। यह आयोजन युवा जागरण, संस्कार संवर्धन और युग निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ। गुरुदेव के प्रज्ञा पुत्रों द्वारा सम्पन्न यह दिव्य एवं भव्य कार्यक्रम युवाओं के समग्र विकास और समाज में सकारात्मक चेतना के विस्तार हेतु समर्पित रहा। स्वस्थ युवा — सशक्त राष्ट्र🙏🏻शालीन युवा — श्रेष्ठ राष्ट्र✊️ स्वावलम्बी युवा — सम्पन्न राष्ट्र🙏🏻सेवा भावी युवा — सुखी राष्ट्र✊️