अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई गावां प्रखंड के चेरवा में विद्यासागर युवा मंडल ने कुरीति उन्मूलन के अंतर्गत युवा साथी राजेश यादव और विशुन देव यादव ने अपने माताजी के मरणोत्तर संस्कार में जाति समाज के लोगों को मृतकभोज के दुष्परिणामों को समझाकर इस पर रोक लगाने की बात कही। समाज के लोग इस पर सहमत हुए पर प्रतीक स्वरूप संस्कार के कुछ दिन बाद एक छोटा सा भोज करने पर राजी हुई ।मृतकभोज के स्थान पर ब्रह्मभोज के रूप में गुरुदेव के साहित्य और उनकी पुण्य स्मृति में पौधारोपण किए गए। जिला युवा समन्वयक अनिल कुमार ने अपने गुरुदेव के विचारों के संदर्भ में कहा कि शोकाकुल परिवार पहले से ही अपने प्रियजन के गम में डूबा होता है। ऐसे में प्रदर्शन और शान शौकत तथा समाज के दबाव में आकर कर्ज लेकर मृतक भोज करना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। कार्यक्रम में दिनेश यादव नकुल विश्वकर्मा विपिन यादव भरत यादव लखन यादव अयोध्या यादव सीमा भारती श्रीकांत सिंह आदि का सहयोग रहा।