Intro Login
Youth Cell
Home Movements Reels News E-Library Downloads

Gallery

All Galleries युवा जागृति अभियान/DIYA युवा जागृति अभियान/DIYA बाल संस्कारशाला बाल संस्कारशाला वृक्ष गंगा अभियान वृक्ष गंगा अभियान व्यसन मुक्ति अभियान व्यसन मुक्ति अभियान निर्मल गंगा जन अभियान निर्मल गंगा जन अभियान माँ की संस्कारशाला माँ की संस्कारशाला गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान

Movements

युवा जागृति अभियान/DIYA युवा जागृति अभियान/DIYA बाल संस्कारशाला बाल संस्कारशाला वृक्ष गंगा अभियान वृक्ष गंगा अभियान व्यसन मुक्ति अभियान व्यसन मुक्ति अभियान निर्मल गंगा जन अभियान निर्मल गंगा जन अभियान माँ की संस्कारशाला माँ की संस्कारशाला गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान View All Movements
एक दिवसीय युवा चेतना शिविर सम्पूर्ण सामग्री
महत्वपूर्ण घोषणा

एक दिवसीय युवा चेतना शिविर सम्पूर्ण सामग्री

वृक्ष गंगा अभियान की गतिविधि/समाचार भेजें
महत्वपूर्ण घोषणा

वृक्ष गंगा अभियान की गतिविधि/समाचार भेजें

व्यसनमुक्ति का संकल्प पत्र भरें
महत्वपूर्ण घोषणा

व्यसनमुक्ति का संकल्प पत्र भरें

G

युवा क्रांति के नवीन संकल्पों के साथ संपन्न हुआ गाजीपुर का एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला

युवा क्रांति के नवीन संकल्पों के साथ संपन्न हुआ गाजीपुर का एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला
युवा क्रांति के नवीन संकल्पों के साथ संपन्न हुआ गाजीपुर का एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला

युवा क्रांति के नवीन संकल्पों के साथ जनपद गाजीपुर का एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला सम्पन्न• •~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~•~ अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन व तत्वावधान में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जनपद गाजीपुर के द्वारा एक दिवसीय युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर के विश्वमाता सभागार में रविवार दिनांक 19 जुलाई को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों ने युवाओं को आत्म निर्माण से राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण सूत्र बताएं। कार्यक्रम का शुभारंभ परम् पूज्य गुरूदेव व परम् वंदनीया माताजी के समाधि स्थलों व माँ आदिशक्ति गायत्री के पूजन व पुष्पांजलि के साथ हुआ। इसी के साथ गाजीपुर गायत्री परिवार के युगगायक श्री रविन्द्र शास्त्री जी ने गुरू वंदना व युवा क्रांति गीत "नौजवानों उठो वक्त यह कह रहा, खुद को बदलो जमाना बदल जायेगा" से उपस्थित युवाओं में ऊर्जा का संचार कर दिया। उद्बोधन के क्रम में गायत्री परिवार प्रतिनिधि आदरणीय श्री कैलाश तिवारी जी ने युवाओं के लिए गायत्री मंत्र की महत्ता को बताया। अपने व्याख्यान में उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र सद्बुद्धि का मंत्र है और सद्बुद्धि हम सभी को चाहिए, चाहे कोई किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय अथवा मत को मानने वाला हो हम सभी को श्रेष्ठ मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने का मंत्र ही गायत्री मंत्र है। आज का युवा जिस प्रकार छोटी-मोटी असफलताओं, समस्याओं के कारण मानसिक रोग, अवसाद, कुंठा, निराशा-हताशा में ग्रस्त हो और आत्महत्या तक करने को विवश हो जाता है ऐसे में गायत्री मंत्र उसे सद्बुद्धि और सद् विवेक देकर उसे तनावमुक्त और श्रेष्ठ जीवन जीने का राजमार्ग प्रशस्त करता है। इसी क्रम में 300 से अधिक विद्यालयों, कॉलेजों व यूनिवर्सिटी में युवाओं के व्यक्तित्व परिष्कार पर कार्य कर चुके दार्शनिक स्तर के व यज्ञ पर विभिन्न शोध कर चुके वैज्ञानिक अध्यात्मवाद के विद्वान गायत्री परिवार लखनऊ के प्रतिनिधि आदरणीय श्री अरूण श्रीवास्तव जी ने उपस्थित युवाओं को अपने व्यक्तित्व को कैसे ऊँचा उठाएं, माता-पिता व समाज, राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्यों, पढ़ाई में कैसे अच्छे अंक प्राप्त कर सकें जैसे बहुत से महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा क्रांति अभियान पर प्रकाश डालते हुए प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के संयोजक आदरणीय श्री प्रभाकर सक्सेना जी ने युवाओं को नशा उन्मूलन अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और कौन हो युवाओं के आदर्श विषय पर आधारित अत्यंत प्रेरणाप्रद उद्बोधन दिया। श्री सक्सेना जी ने बताया कि किस तरह से आज का युवा नशा और अन्य बहुत सी कुरीतियाँ और गलत आदतें अपने परिवार से ही सीखता है और धीरे धीरे उसकी चपेट में आ जाता है। घर के बड़े बुजुर्गों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से नशे की बुरी लत को सीखकर ये युवा अपने इस सुन्दर शरीर और शानदार जीवन को ऐसा रोगग्रस्त और कष्टपूर्ण बना लेते हैं कि इनके परिवार वाले आजीवन दुःख और विलाप में ही रहते हैं। उन्होंने बहुत से ऐसे कैंसर हॉस्पिटलों का उदाहरण दिया जिसमें आज का युवा और कम उम्र के बच्चे ज़िन्दगी और मौत से लड़ रहे हैं। हमें फिल्मी हीरो-हीरोइनों को नहीं बल्कि शिवाजी महाराज, राणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस जैसे क्रांतिकारियों व महापुरुषों को अपना जीवन आदर्श बनाना चाहिए। अपने व्याख्यान में श्री प्रभाकर जी ने बताया कि हम सभी को अपने जीवन काल में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए और उन पौधों को जीवित भी रखना चाहिए जिससे हम अपने आने वाली पीढ़ी को एक हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर पृथ्वी का उपहार देकर जा सकें। उप जोन मऊ के समन्वयक श्री प्रमोद राय जी ने अपने उद्बोधन में परम् पूज्य गुरूदेव पं०श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा 1926 से प्रज्ज्वलित दिव्य अखंड दीप व परम् वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के विशेष अवसर पर आयोजित हो रहे इस विशेष कार्यक्रम के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दिया व बताया कि पूज्य गुरूदेव व वंदनीया माताजी ने इस विराट गायत्री परिवार की स्थापना बड़े आत्मीयता व प्रेम से किया, जिसमें सभी धर्मसंप्रदाय व मतावलंबियों के लिए एक समान पारिवारिकता का भाव है। सभी वसुधैव कुटुम्बकम् के भाव के साथ हम बदलेंगे युग बदलेगा का सूत्र लेकर व्यक्ति से परिवार और परिवार से समाज निर्माण के लिए अपने समयदान, अंशदान के द्वारा अनवरत प्राणपण से लगे हुए हैं। कार्यक्रम में गायत्री परिवार गाजीपुर के सभी ब्लॉकों के सम्मानित प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के युवा मंडलों के प्रतिभागियों व कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी श्री सुरेन्द्र सिंह व गाजीपुर जनपद के जिला समन्वयक श्री लौहर सिंह यादव जी ने सभी उपस्थित सम्मानित प्रतिभागियों, ब्लॉक प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सभी हमेशा ऐसे ही श्रेष्ठ लोगों का संगठन बना कर राष्ट्र व समाज के लिए अपनी प्रतिभा और योग्यता को लगाते रहे जिससे एक श्रेष्ठ व सभ्य सुसंस्कारित समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ गाजीपुर के श्री शिवम् राय ने किया तथा गायत्री परिवार गाजीपुर का प्रगति प्रतिवेदन श्री राहुल सिंह जी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल सिंह, श्यामसदन सिंह, ओमनारायण राय, गणेश शंकर सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, शैलेश पाठक, झल्लन राम, जयशंकर श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाण्डेय, सुबीन जी, शशांक शेखर, आकाश, सौरभ, मंजीत, क्षितिज कुमार, रजनीश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह, सच्चिदानंद जी,आशुतोष तिवारी, पवन जी, श्रीमती नीतू राय, श्रीमती प्रेमकला सिंह, श्रीमती दीपिका यादव, सुश्री प्रगति सिंह, सुश्री सरोज वर्मा, सुश्री प्रज्ञा सिंह आदि सहित कई विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थी, युवा व गायत्री परिवार जनपद गाजीपुर के सभी सम्मानित कार्यकर्त्ता व सदस्यगण उपस्थित रहें।

1 0 comments · 201 views
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Join WhatsApp Channel