विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, खगड़िया द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार के “वृक्ष गंगा अभियान” के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ता आदरणीय राजीव भैया जी ने विगत 10 वर्षों के अपने वृक्षारोपण अनुभव साझा करते हुए बताया कि वर्ष 2016 से अब तक लगभग 60,000 पौधों का रोपण एवं संरक्षण किया जा चुका है तथा प्रत्येक माह की 5 तारीख को कम से कम 5 पौधे लगाने का संकल्प निरंतर निभाया जा रहा है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर प्रेरक उद्बोधन, युगगीत एवं जनजागरण प्रस्तुतियाँ हुईं। “तरु मित्र–तरु पुत्र” संकल्प समारोह में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण, जल बचाने एवं प्लास्टिक के कम उपयोग का संकल्प लिया। समापन अवसर पर लगभग 50 फलदार एवं उपयोगी पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। युवाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश समाज तक पहुँचाया गया। 🌱🌍🙏