उन्नाव जिले में 8 अगस्त को संपन्न किए गए युवा चेतना शिविर में शामिल हुए सैकड़ो युवाओं ने गुरुजी माताजी एवं गायत्री माता से प्रेरित होकर अपने आप को गायत्री माता को समर्पित किया एवं संकल्प लिया कि वह अपने जीवन में सदैव नैतिकता के साथ रहेंगे और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करेंगे कार्यक्रम गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न किया गया जिसमें जॉन और मंडलों से आए हुए सभी पदाधिकारी ने युवाओं को मार्गदर्शन किया और जिले में सर्वश्रेष्ठ रहे युवा साथियों को सम्मानित किया गया और उनके माध्यम से सभी युवाओं को संदेश दिया गया कि नैतिकता के साथ रहकर भी अपना विकास किया जा सकता है कार्यक्रम में सुमेरपुर ब्लाक के ब्लॉक समन्वयक श्री हरिभान सिंह रामेश्वर युवा मंडल के अध्यक्ष बलराम वर्मा डॉक्टर दिनेश कुमार जी डॉक्टर सुरेश कुमार जी शिव बहादुर जी देवी प्रसाद पाल जी ब्रजेश कुमार जी विशाल विकास रितेश त्रिवेदी कार्यकर्ता ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया एवं नवनिर्वाचित युवा समन्वयक एवं शिवम् अवस्थी जी से मुलाकात कर मिशन के गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लिया।