Intro Login
Youth Cell
Home Movements Reels News E-Library Downloads

Gallery

All Galleries युवा जागृति अभियान/DIYA युवा जागृति अभियान/DIYA बाल संस्कारशाला बाल संस्कारशाला वृक्ष गंगा अभियान वृक्ष गंगा अभियान व्यसन मुक्ति अभियान व्यसन मुक्ति अभियान निर्मल गंगा जन अभियान निर्मल गंगा जन अभियान माँ की संस्कारशाला माँ की संस्कारशाला गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान

Movements

युवा जागृति अभियान/DIYA युवा जागृति अभियान/DIYA बाल संस्कारशाला बाल संस्कारशाला वृक्ष गंगा अभियान वृक्ष गंगा अभियान व्यसन मुक्ति अभियान व्यसन मुक्ति अभियान निर्मल गंगा जन अभियान निर्मल गंगा जन अभियान माँ की संस्कारशाला माँ की संस्कारशाला गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान आदर्श ग्राम तीर्थ अभियान View All Movements
एक दिवसीय युवा चेतना शिविर सम्पूर्ण सामग्री
महत्वपूर्ण घोषणा

एक दिवसीय युवा चेतना शिविर सम्पूर्ण सामग्री

वृक्ष गंगा अभियान की गतिविधि/समाचार भेजें
महत्वपूर्ण घोषणा

वृक्ष गंगा अभियान की गतिविधि/समाचार भेजें

व्यसनमुक्ति का संकल्प पत्र भरें
महत्वपूर्ण घोषणा

व्यसनमुक्ति का संकल्प पत्र भरें

I

अक्टूबर 2025 – पनई बुज़ुर्ग गांव में ईशान युवा मंडल द्वारा गायत्री महायज्ञ सम्पन्न: समर्पण का प्रतीक

अक्टूबर 2025 – पनई बुज़ुर्ग गांव में ईशान युवा मंडल द्वारा गायत्री महायज्ञ सम्पन्न: समर्पण का प्रतीक

अक्टूबर 2025 में ईशान युवा मंडल उन्नाव के परिजन श्री अंश दीक्षित एक दिव्य गायत्री महायज्ञ का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें ईशान युवा मंडल उन्नाव के सभी परिजन उपस्थिति रहे| इस पावन आध्यात्मिक अनुष्ठान के सूत्रधार और संयोजक श्री सुरेश कुमार शर्मा जी रहे। उनके अथक प्रयासों और समर्पण से यह यज्ञ सम्पन्न हो सका। यज्ञ का मार्गदर्शन श्री सुरेश चन्द्र शर्मा जी व मंडल के सभी परिजनों सानिध्य में हुआ। यज्ञ की प्रमुख बातें: - सहभागिता: लगभग 20-25 परिजनों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ इस यज्ञ में भाग लिया। संख्या कम थी पर भाव बहुत ऊंचे थे। - आध्यात्मिक माहौल: वेदमंत्रों की गूंज और गायत्री महामंत्र के जाप से पूरा वातावरण दिव्यता से भर गया। हर मन में भक्ति और हर आहुति में युग-निर्माण का संकल्प था। - उद्देश्य: यह आयोजन नैतिक जागरण, संस्कार संवर्धन और गुरुदेव के मिशन को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया। सेवा का संकल्प: यज्ञ की सफलता के उपरांत मंडल के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यज्ञ के कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए(पुरोहित का कार्य करने वाले) श्री सुरेश कुमार शर्मा जी को 1000 रुपये तक की ही राशि भेंट स्वरूप अर्पित की जाए। यदि फिर भी कुछ शेष बचे ,एकत्रित निधि को मंडल कार्यालय के संचालन व अन्य सेवा कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इस बार एक हजार रुपये से कम की राशि सेवा कार्यों के लिए समर्पित की गई। गुरुदेव एवं वंदनीया माता जी के आशीर्वाद से यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। सभी परिजनों ने यह संकल्प लिया कि ईशान युवा मंडल द्वारा भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक आयोजन निरंतर होते रहेंगे। संदेश: "एक व्यक्ति का समर्पण पूरे समाज को दिशा दे सकता है। श्री सुरेश कुमार शर्मा जी ने दिखाया कि नीयत साफ हो तो छोटी टोली से भी बड़ा यज्ञ हो सकता है।" आइए हम सब मिलकर युग निर्माण के इस यज्ञ में अपनी आहुति दें। जय गुरुदेव। जय वंदनीया माता जी।

4 0 comments · 104 views
What's your name?
Please enter your details to post a comment
Join WhatsApp Channel