उन्नाव, 20 सितंबर 2026आज परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी एवं वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा जी की पावन जन्म जयंती के शुभ अवसर पर ईशान युवा मंडल, उन्नाव द्वारा मासिक एक कुण्डीय गायत्री यज्ञ श्रृंखला के अंतर्गत 14वाँ मासिक यज्ञ संपन्न किया गया।यह यज्ञ श्रीमती शीला तिवारी जी के आवास पर सम्पन्न हुआ। गायत्री महामंत्र आहुतियों के साथ प्रारंभ हुए इस यज्ञ में युवा कार्यकर्ताओं ने युग निर्माण के संकल्प को दोहराया। इस विशेष अवसर पर पूज्य गुरुदेव एवं माताजी की जयंती के निमित्त विशेष आहुतियाँ समर्पित की गईं तथा उनके बताए "व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण" के सूत्र पर चलने का संकल्प लिया गया। मासिक एक कुण्डीय यज्ञ की यह नियमित साधना पिछले 14 महीनों से अनवरत जारी है।