गायत्री परिवार रामगंजमंडी की युवा इकाई दिया (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन) द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क बाल स्पंदन संस्कार शिविर 2026 का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ रामगंजमंडी में अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। शिविर में प्रतिदिन 250 से अधिक बच्चों ने सहभागिता कर योग, संस्कार, आत्मरक्षा, कला एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विविध गतिविधियों का लाभ प्राप्त किया। शुभारंभ समारोह शिविर का शुभारंभ माँ गायत्री के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं गायत्री मंत्र जप के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर गायत्री परिवार रामगंजमंडी के व्यवस्थापक बद्रीलाल गुप्ता, मुख्य ट्रस्टी हीरालाल शर्मा, वीरेन्द्र जैन डॉ. गोविंद यादव एवं योगेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में मोहित अग्रवाल, पवन गुप्ता, राजेन्द्र खंडेलवाल, राजेन्द्र रत्नावत एवं राहुल वैद की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत पंकज काला, दिनेश खंडेलवाल, अनूप मिश्रा एवं मोहित राही ने किया। शिविर की प्रमुख गतिविधियाँ शिविर का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मकता का विकास करना था। पाँच दिनों तक योग, ध्यान, आर्ट-क्राफ्ट, पेंटिंग, नृत्य, कराटे, नाटक, संगीत, वैदिक गणित, माइंड पावर, कविता लेखन, लोक संस्कृति, रामायण-महाभारत प्रश्नोत्तरी एवं प्रेरक कार्यशालाओं के माध्यम से बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं संस्कारयुक्त प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से नशा मुक्ति एवं स्वस्थ समाज का संदेश दिया, कराटे प्रशिक्षण से आत्मरक्षा सीखी तथा नाटक एवं प्रेरक सत्रों के माध्यम से मोबाइल की लत से दूर रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त की। प्रशिक्षकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का योगदान शिविर में ऋषिता जैन, सेजल पोरवाल, गुनगुन पोरवाल, कशिश पेरिया, रवि प्रजापति, अभिषेक तिवाड़ी, मोहित राही, अंजनी शर्मा, उमेश व्यास, जयंत राठौर, सत्यदेव मीणा एवं संगीता पाटीदार ने विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एंकर खुशबू जैन एवं भूपेन्द्र जैन ने किया। विभिन्न अवसरों पर प्रशिक्षकों एवं अतिथियों का स्वागत सुरेश सोमानी, गोपाल गुप्ता, सचिन शर्मा, अजय गुप्ता, विनोद मेहरा, कीर्ति गुप्ता, प्रीति शर्मा, मनोरमा शर्मा, पंकज काला, दिनेश खंडेलवाल, अनूप मिश्रा एवं मोहित राही सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने किया। शिविर के सफल संचालन में गायत्री परिवार एवं दिया युवा शाखा के सभी स्वयंसेवकों का सराहनीय सहयोग रहा। भव्य समापन समारोह समापन दिवस पर योग, भक्ति संगीत, लोक संस्कृति एवं नाट्य गतिविधियों के साथ गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों एवं अभिभावकों ने विश्व शांति एवं राष्ट्र निर्माण के लिए आहुतियाँ अर्पित कीं। समापन समारोह में शांतिकुंज हरिद्वार से प्रभा शंकर दुबे, गायत्री परिवार कोटा के जिला समन्वयक देवेश शर्मा, दिया राजस्थान के प्रदेश संयोजक लोकेश शर्मा, आरोग्य भारती के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, बद्रीलाल गुप्ता, हीरालाल शर्मा, जगदीश काला, बजरंगलाल गौतम, अनूप मिश्रा, दिनेश खंडेलवाल एवं गौतम सेठिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी आशीष पोरवाल ने बताया कि बाल स्पंदन संस्कार शिविर बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान विकसित करने का एक सफल प्रयास रहा। समापन अवसर पर शिविर के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी प्रशिक्षकों, अतिथियों, कार्यकर्ताओं, पत्रकार बंधुओं एवं सेवाभावी परिजनों का सम्मान किया गया। पाँच दिवसीय इस संस्कार शिविर ने बच्चों के जीवन में शिक्षा, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास की अमिट छाप छोड़ी और समाज को यह संदेश दिया कि— "संस्कारवान बालक ही सशक्त राष्ट्र का आधार हैं।" :::