🌟 *विद्यार्थी जीवन को बनाएं स्वर्णिम — साधना, स्वाध्याय, सेवा और संयम को अपनाएं* 🌟 अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ कटिहार के तत्वावधान में प्रत्येक रविवार की भांति इस रविवार भी मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जीवन में साधना, स्वाध्याय, सेवा और संयम के महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि इन चारों स्तंभों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर वे अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं और अपने विद्यार्थी जीवन को अनुशासित, सार्थक एवं स्वर्णिम बना सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अच्छे विचारों का चिंतन, समाज के प्रति सेवा-भाव तथा आत्मसंयम को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। ✨ साधना से आत्मबल, स्वाध्याय से ज्ञान, सेवा से संवेदना, और संयम से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि इन चारों स्तंभों को अपने जीवन में उतारकर स्वयं का विकास करेंगे और समाज के निर्माण में अपना योगदान देंगे।