अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ईशान युवा मंडल द्वारा आयोजित गायत्री पद्धति से अत्यंत पावन रूप में संपन्न हुआ श्री नारायण जी के सुपुत्र चिन्मय त्रिपाठी का जन्मदिवस परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के दिव्य संरक्षण में आज श्री नारायण जी के सुपुत्र चिन्मय त्रिपाठी का जन्मदिवस गायत्री पद्धति से अत्यंत पावन एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महामंत्र के सामूहिक जप एवं यज्ञ से हुआ।॥ ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ॥उपस्थित परिजनों एवं गायत्री परिजनों ने चिन्मय को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं संस्कारवान जीवन की कामना की।इस अवसर पर परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी के अखण्ड दीप शताब्दी वर्ष - 2026 का भी पुण्य स्मरण किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने गुरुदेव के संदेश - "हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा" को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।- ईशान युवा मंडल अखिल विश्व गायत्री परिवार