Gpyg वडोदरा टीम पीछे 10 वर्ष से हर रविवार वृक्षारोपण का कार्य नियमित कर रही है, इसी उपलक्ष्य पर अलग अलग स्थान पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भी कर रहे है इसी संदर्भ में विश्व प्रकृति दिवस 28 जुलाई पर अंबे पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ पौधारोपण किया गया जिसमें हर्बल वनस्पति और आयुर्वेदिक पौधे थे,साथ में बच्चों को अपने जन्मदिवस पर पौधा लगा ने का संकल्प कराया गया , स्वच्छता का संदेश दिया गया और साथ ही बच्चों ने प्रकृति मां के लिया एक गीत भी प्रस्तुत किया ,स्कूल की प्रिसिपल और शिक्षक गण का सहयोग रहा।