"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अंकित गुप्ता जी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हमीरपुर डॉ. अलका शुक्ला जी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सच्चिदानंद जी, डॉ. दीपकमणि नायक जी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम की गरिमामयी उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया गया। आइए, हम सभी "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और उनके संरक्षण का संकल्प लें।