पंचवटी वृक्षारोपण अभियान के तहत गायत्री परिवार दिया टीम का 316 वे सप्ताह वृक्षारोपण सम्पन्न गायत्री परिवार के वृक्षगंगा अभियान के तहत दिया राजस्थान द्वारा संचालित पंचवटी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत आज बारां टीम ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कोर्ट की दीवार किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर शंकरलाल सेन व महेंद्रसिंह मुण्डली ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक रविवार को वृक्षारोपण श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण किया जाता है, जिसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बच्चों की तरह स्नेहपूर्वक पालकर बड़ा करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। रामावतार कोटड़ी व अजयसिंह तंबोली ने बताया यदि हमें समय पर अच्छी वर्षा, स्वच्छ वातावरण और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य चाहिए, तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनका संरक्षण करना होगा इस अभियान में कई नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लेकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों की सहभागिता ने सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया । इस अवसर पर प्रकृतिप्रेमी मुकेश सोनी द्वारा सीड्सबॉल वितरित किए। वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर निलेश मीना, पराग वारा, ओमप्रकाश मीणा, सुनील नागर,शंकरलाल सेन, महेंद्रसिंह मूंडली , दीनदयाल शर्मा, राकेश पंकज,पुष्प दयाल खजूरना,निर्मल राठौड़, जगदीश मीना,विनीत पंकज, धर्मराज योगी, रामावतार मीना, मुकेश सोनी,पराग वारा, गुरु , वीर ,मिस्टी, सोम्या, डॉ मुकेश मीणा आदि उपस्थित रहे।