पूज्य गुरुसत्ता के आशीर्वाद और देव कृपा से नवम्बर माह ईशान युवा मंडल के लिए तप, त्याग और विस्तार का महीना सिद्ध हुआ। #### 1. यज्ञ से हुई माह की शुरुआत माह का शुभारंभ हमारे मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप दिवेदी जी के सानिध्य में पनई बुजुर्ग गांव में आयोजित एक कुंडी गायत्री यज्ञ से हुआ। श्री भवरेश्वर बाबा मंदिर में नियमित सत्संग के माध्यम से गायत्री महामंत्र की ऊर्जा का विस्तार किया गया। #### 2. तीर्थ यात्रा एवं सदस्य विस्तार दिनांक 2 से 5 नवम्बर तक हमारे सक्रिय कार्यकर्ता श्री नीलेश जी ने देव संस्कृति की राजधानी शांतिकुंज हरिद्वार में पूज्य गुरुसत्ता का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहाँ से लौटकर उन्होंने 2 नए साधकों को यज्ञीय जीवन से जोड़कर मंडल परिवार को विस्तारित किया। #### 3. संगठन की सक्रिय सहभागिता - उपजोन कार्यालय, अयोध्या में आयोजित गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप दिवेदी जी एवं श्री हर्ष कुमार तिवारी जी ने ईशान युवा मंडल का प्रतिनिधित्व कर संगठन को मजबूती प्रदान की। #### 4. सद्भावना सहयोग - सेवा ही सच्ची पूजा सेवा भाव से प्रेरित होकर इस माह निम्न कार्य संपन्न हुए: 1. यज्ञ हेतु पात्र का सहयोग 2. जल संरक्षण के लिए 5 जल पात्रों का 3. ज्ञान के प्रचार हेतु ₹350 का साहित्य वितरण – श्री नारायण जी द्वारा। मंडल स्थापना से अब तक ₹1000 का साहित्य वितरित किया जा चुका है। 4. पूज्य गुरुसत्ता को श्रद्धा स्वरूप ₹100-200 का मासिक दान प्रेषित। #### 5. सम्मान समारोह मंडल द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री प्रदीप दिवेदी जी द्वारा श्री सुरेश कुमार शर्मा जी को व् अन्य विशिष्ट परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सहयोग भेजने वाले परिजनों का भी हृदय से अभिनंदन किया गया। #### आगे का संकल्प इस माह 3 नए परिजन मंडल से जुड़े। ईशान युवा मंडल का लक्ष्य है पूर्ण आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते हुए पनई बुजुर्ग क्षेत्र के हर घर तक गायत्री का प्रकाश पहुंचाना। संसाधनों की कमी के बावजूद हमारा मनोबल अडिग है। "हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा। हम बदलेंगे, युग बदलेगा।" जय गुरुदेव, जय माँ गायत्री 🙏