प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, खगड़िया(बिहार) में निःशुल्क 5 दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार साधना सत्र (PDC) बैच-8 का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में दिनांक 10 अगस्त 2026 को प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, खगड़िया द्वारा गायत्री शक्तिपीठ, सीढ़ी घाट (सब्जी मंडी), खगड़िया में निःशुल्क 5 दिवसीय व्यक्तित्व परिष्कार साधना सत्र (PDC) बैच-8 का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक युवा भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने जीवन निर्माण एवं व्यक्तित्व परिष्कार के लिए संकल्प लिया। PDC के माध्यम से युवाओं को अपने व्यक्तित्व को संवारने, श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने तथा सकारात्मक जीवन-दृष्टि विकसित करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस दौरान छात्र जीवन में अध्यात्म एवं संकल्प के महत्व विषय पर युवा प्रकोष्ठ खगड़िया, मुख्य संयोजक आदरणीय अमित भैया द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम, उद्देश्यपूर्ण जीवन एवं दृढ़ संकल्प की भूमिका पर प्रकाश डाला। PDC कक्षा के दौरान योग, प्राणायाम और गायत्री साधना का व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया गया। PDC के माध्यम से युवाओं में सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास, संस्कार निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित करने का यह प्रयास निरंतर प्रभावी एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में आगे बढ़ रहा है। ✨✊🏻🙏🏻 स्वस्थ युवा - सशक्त राष्ट्र शालिन युवा - श्रेष्ठ राष्ट्र स्वावलंबी युवा - समर्थ राष्ट्र