जिला यूथ सुपर 100 की मासिक गोष्ठी अलग अलग ब्लॉक मे होता है. इस माह ग्राम बेलौदी ब्लॉक गुंडरदेही मे सम्पन्न हुआ. जिसमे माह मे किए गए रचनात्मक कार्यों को जिला आंदोलन प्रभारी के द्वारा रिपोर्ट किया गया. साथ ही समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना बनाया गया. प्रत्येक मासिक गोष्ठी मे रचनात्मक कार्य का प्रशिक्षण या प्रदर्शन होता है इस माह AI का सदुपयोग पर प्रशिक्षण एवं रैली निकालकर साहित्य वितरण किया गया.