अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ, सीढ़ी घाट (सब्जी मंडी), खगड़िया में "अखंड ज्योति एवं परम वंदनीया माताजी जन्मशताब्दी वर्ष 2026" की स्वर्णिम बेला में - अखंड ज्योति पाठक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वैदिक मंगलाचार के साथ हुआ। मुख्य अतिथि एवं मुख्यवक्ता आदरणीय अरुण जायसवाल बाबूजी तथा गायत्री परिवार खगड़िया के वरिष्ठ परिजनों का सम्मान-सत्कार किया गया। अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने अखंड ज्योति पत्रिका को विचार-क्रांति का सशक्त माध्यम बताते हुए नियमित स्वाध्याय एवं युग साहित्य के अध्ययन पर बल दिया। सम्मेलन में अखंड ज्योति के नियमित पाठकों ने अपने प्रेरणादायी अनुभव साझा किए तथा युग साहित्य से जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों का उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान सक्रिय पाठकों, युवा कार्यकर्ताओं एवं युग निर्माता अध्यापकों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन से पूर्व प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा व्यापक जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं सामूहिक बैठकों का आयोजन कर घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं एवं परिजनों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के संयोजक आदरणीय अमित भैया जी द्वारा किया गया। सम्मेलन ने स्वाध्याय, विचार-क्रांति एवं युग चेतना के प्रसार को नई ऊर्जा प्रदान की। — प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ, गायत्री परिवार, खगड़िया (बिहार)🙏🏻✨