अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ कटिहार के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी साहित्य स्टॉल लगाया गया। स्थान अंबेडकर चौक कटिहार, इस दौरान आने-जाने वाले राहगीरों, विद्यार्थियों एवं साहित्य प्रेमियों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा लिखित प्रेरणादायक एवं जीवनोपयोगी पुस्तकों से परिचित कराया गया। 📖 लोगों ने गुरुदेव के साहित्य में रुचि दिखाते हुए पुस्तकों का अवलोकन किया और कई लोगों ने पुस्तकें अपने साथ ले जाकर गुरुदेव के विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस साहित्य स्टॉल का उद्देश्य जन-जन तक सद्विचारों को पहुँचाना और समाज में सकारात्मक चिंतन, संस्कार एवं आत्म-विकास की भावना को बढ़ावा देना है। 🌱 किताबें जो हर रोज बदल रही हैं जिंदगी।