ईशान युवा मंडल, उन्नाव के द्वारा फरवरी माह में श्रद्धा और समर्पण के साथ दो एक कुंडी गायत्री यज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुए। पहला यज्ञ मंडल के सभी परिजनों के संयुक्त आर्थिक सहयोग से आयोजित इस यज्ञ में बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे। सामूहिक आहुतियों के साथ गायत्री मंत्रों से वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरा यज्ञ इसी क्रम में मंडल के सक्रिय सदस्य श्री नारायण एवं श्री प्रदीप द्विवेदी के मित्र श्री ऋषभ सिंह के निवास पर दूसरा कुंडी गायत्री यज्ञ आयोजित किया गया। यहां भी परिवारजनों ने पूरे विधि-विधान से भागीदारी कर पुण्य लाभ अर्जित किया। विशेष दोनों यज्ञों के अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव का प्रेरणादायक साहित्य वितरित किया गया। साहित्य पाकर उपस्थित जनों ने इसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार और सामूहिकता का संदेश गया। मंडल का उद्देश्य है कि ऐसे यज्ञों के माध्यम से अधिक से अधिक परिवार यज्ञीय जीवनशैली से जुड़ें और समाज में शांति व सद्भाव बढ़े। ईशान युवा मंडल सभी सहयोगी परिजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता है और आगे भी इसी प्रकार के धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभी से सहभागिता की अपेक्षा रखता है। जय गुरुदेव