1. 15 अगस्त 2025 - ईशान युवा मंडल, उन्नाव की पहली गोष्ठी स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ईशान युवा मंडल, उन्नाव की पहली गोष्ठी आयोजित की गई। वरिष्ठ परिजन, सुरेश शर्मा जी, बलराम जी, विदेस्वरी जी, रमेश चंद्र जी और अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी और श्री नारायण और निलेश जी इस गोष्ठी में उपस्थित रहे। सभी सदस्य पीले वस्त्रों में थे। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र और प्रार्थना से हुई। अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी जी ने मंडल के उद्देश्य बताए - युवाओं को संगठन से जोड़ना, गायत्री परिवार के सिद्धांतों का प्रचार करना और समाज सेवा के कार्य करना। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर महीने नियमित गायत्रीयज्ञ होगे । वृक्षारोपण, साहित्य वितरण और जनजागरण कार्यक्रमों को गति दी जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मंडल से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। पूरा माहौल उत्साह और संकल्प से भरा था। 2. 10 से 13 अगस्त 2025 - नैकामऊ गांव में वृक्षारोपण ईशान युवा मंडल के सक्रिय सदस्य निलेश कुमार और सचिन कुमार ने नैकामऊ गांव में 4 दिन के अंदर 60 पेड़ लगाए। इनमें आम, नींबू, अमरूद और अन्य फलदार वृक्ष शामिल थे।