उन्नाव, जुलाई 2026 — ईशान युवा मंडल उन्नाव ने जुलाई माह में एक कुंडी गायत्री यज्ञ का आयोजन कर अपने मासिक गायत्री यज्ञ के 1 वर्ष के कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक पूर्ण किया।पिछले 12 महीनों से हर माह नियमित रूप से आयोजित होने वाला यह यज्ञ श्रद्धा, अनुशासन और सामूहिक सहयोग का प्रतीक बन गया है।इस माह के विशेष आयोजन में कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था को श्री नारायण जी, एडवोकेट हेमंत जी एवं श्री सुरेश कुमार शर्मा जी ने मिलकर अत्यंत सुचारू रूप से संभाला।इस अवसर पर मां फूलमती महिला मंडल की बहनों का सक्रिय समर्थन और सहयोग प्राप्त हुआ। महिला मंडल की बहनों ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके कारण कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरुदेव को समर्पित किया जा सका।यज्ञ में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक गायत्री मंत्र जप किया और विश्व शांति, सद्भाव तथा सामाजिक उत्थान के लिए आहुति दी।इसी कार्यक्रम में श्री नारायण जी द्वारा एक महत्वपूर्ण निश्चय लिया गया कि अब प्रत्येक मंदिर में जाकर गायत्री यज्ञ किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पनई बुजुर्ग गांव से होगी।मंडल के परिजनों यह एक वर्षीय निरंतर यज्ञ केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में संस्कार और एकता को मजबूत करने का संकल्प है। आगे भी हर माह इसी निष्ठा के साथ यज्ञ आयोजित किए जाते रहेंगे।गुरुदेव के चरणों में सादर समर्पित ईशान युवा मंडल, उन्नाव